गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नये सात ईएसआई अस्पतालों की स्वीकृति

नई दिल्ली : कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने ओडिशा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और ओडिशा में सात नये अस्पतालों के निर्माण को स्वीकृति दी है, जिन पर कुल 1128.21 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आयेगी।
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम की स्थायी समिति की 231वीं बैठक कल देर शाम श्रम एवं रोजगार सचिव सुमिता डावरा की अध्यक्षता में यहां हुई। इस बैठक में बीमित श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों को चिकित्सा देखभाल और नकद लाभ की उपलब्धता बढ़ाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।
बैठक के दौरान कुल 1128.21 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से कर्नाटक के हारोहल्ली, नरसापुरा और बोम्मसंद्रा, उत्तर प्रदेश के मेरठ और बरेली, मध्य प्रदेश के पीथमपुर और ओडिशा के दुबुरी में सात नये ईएसआई अस्पतालों के निर्माण को स्वीकृति दी गयी। इन अस्पतालों का निर्माण जल्दी शुरू हो जायेगा। इन अस्पतालों के निर्माण से ईएसआईसी के मौजूदा चिकित्सा देखभाल की क्षमता में 800 बिस्तरों की बढ़ोतरी हो जायेगी। इसके अलावा राजस्थान के अलवर में उप-क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना करने का निर्णय लिया गया। अलवर में ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय से अलवर, खैरथल-तिजारा, कोटपुटली-बहरोड़, भरतपुर और डीग जिलों में रहने वाले लगभग 12 लाख बीमित श्रमिक और ईएसआई योजना के लाभार्थी लाभान्वित होंगे। ईएसआई योजना के तहत जिलों की संख्या 666 और बीमित श्रमिकों की संख्या 3.43 करोड़ हो गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *