गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

घरेलू विवाद में पत्नी ने तीन बच्चों सहित खाया जहर, हुई मौत

सीतापुर : उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के थाना मानपुर अंतर्गत ग्राम अहमदपुर में बुधवार को पति -पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी ने तीन बच्चों सहित जहर खा लिया, जिसके बाद इलाज के दौरान चारों की मौत हो गयी। पुलिस अधीक्षक सीतापुर चक्रेश मिश्रा ने घटना के संबंध में बताया कि थाना मानपुर अंतर्गत ग्राम अहमदपुर में आज दिन में राजकुमारी (32) पत्नी सजीवन ने अपने पति से विवाद के बाद तीन बच्चों सुमित (08), नेहा (05), संध्या (03) के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया।
हालत बिगड़ने पर उसे परिजनों ने और गांव वालों ने जिला चिकित्सालय उपचार हेतु भेजा जहां पर उन चारों की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस पूरे मामले में पुलिस राजकुमारी के पति सजीवन को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले की विधि कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *