गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लापरवाही के मामले में अधिकारी को हटाया गया

सीहोर : मध्यप्रदेश के सिहोर जिले के ग्राम खजुरिया कला में अवैध शराब दुकान क़ो लेकर लापरवाही बरतने पर जिला आबकारी अधिकारी को हटा दिया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार कलेक्टर प्रवीण सिंह ने जिला आबकारी अधिकारी सीएल मधुकर को शासकीय दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता एवं लापरवाही बरतने पर सीहोर से हटाते हुए आबकारी आयुक्त कार्यालय, ग्वालियर के लिए भारमुक्त कर दिया है। श्री सिंह ने खरगोन से स्थानान्तरित होकर आए सहायक जिला आबकारी अधिकारी दीप सिंह राठौर को सीहोर जिले का प्रभारी आबकारी अधिकारी बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *