जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के सिकरारा क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता प्रमोद यादव की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। पुलिस के अनुसार बोधापुर गांव निवासी भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री प्रमोद कुमार यादव (52) को सुबह करीब 10 बजे मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर सात गोलियां मारी। गंभीर रुप से घायल प्रमोद यादव को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां पर डाक्टरो ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।
घटना की सूचना मिलते ही भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी तत्काल अस्पताल पहुंचे गए, सभी ने इस घटना की बड़े शब्दों में निंदा की और पुलिस प्रशासन से मांग किया। उन्होने कह कि इस घटना में शामिल बदमाशों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए और घटना का सही पर्दाफाश किया जाए। पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस हत्याकांड का जल्द खुलासा करके बदमाशो को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
भाजपा नेता की गोली मारकर की हत्या
