मुंबई : एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को घोषणा की कि राज्य में अप्रैल से ‘जीरो प्रिस्क्रिप्शन नीति’ शुरू की जाएगी। शिंदे ने यह घोषणा शहर के वर्ली इलाके में हिन्दू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे आपला दवाखाना के औचक निरीक्षकण के दौरान करी। मुख्यमंत्री ने अस्पताल का निरीक्षण करते हुए वहां इलाज के लिए आये मरीजों से बातचीत भी की।
इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए श्री शिंदे ने कहा कि ‘जीरो प्रिस्क्रिप्शन नीति’ अप्रैल से शुरू होगी। उन्होंने यह भी कहा कि ‘आरोग्य अपाल्य दारी’ अभियान के तहत मुंबई में घर-घर जाकर स्वास्थ्य जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुंबईकरों को उनके घर के नजदीक ही इलाज मिले इस अवधारणा के साथ शहर में 226 स्थानों पर स्वास्थ्य क्लीनिक शुरू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यहां मुफ्त, कैशलेस और पेपरलेस इलाज उपलब्ध है और अब तक 42 लाख नागरिकों ने इसका लाभ उठाया है।
मुंबई में ‘जीरो प्रिस्क्रिप्शन नीति’ अप्रैल से: शिंदे
