गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा नेता के हत्यारों को कड़ी सजा मिलेगी

जौनपुर : भूपेन्द्र सिंह चौधरी शनिवार को कहा कि भाजपा नेता के हत्यारो की ऐसी सजा मिलेगी जो प्रदेश के लिए नजीर होगी। श्री चौधरी शनिवार शाम लखनऊ से वाराणसी जाते समय जौनपुर जिले के बोधापुर गांव गए जहां पर सात मार्च को पार्टी के जिला मंत्री प्रमोद यादव की बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या की गई थी। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात उन्हे ढाढस बंधाया और कहा कि विपदा की इस घड़ी में पूरी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। पूरा प्रयास होगा कि जितने जल्दी हो सके दोषियों को सजा दिलाई जाए ।
उन्होने कहा कि प्रमोद यादव पार्टी के निष्ठावान व समर्पित कार्यकर्ता थे उनका समय जाना बहुत दुखद है। वहीं मृतक के भतीजे संजय यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि जिस समय चाचा प्रमोद यादव को गोली मारी गई उस समय वह वहां से लगभग 20 मीटर की दूरी पर था। आरोपियों ने शादी का कार्ड देने के बहाने उनकी गाड़ी रोकी थी। गोली चलने की जैसे आवाज सुनाई पड़ी हम लोगों ने बदमाशो को दौड़ा कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह लोग मौके से फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *