भिंड : मध्यप्रदेश के भिंड शहर के एक होटल संचालक के पुत्र की हत्या के मामले का पुलिस ने आज खुलासा करते हुए इस हत्याकाण्ड से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा तीन आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस अधीक्षक असित यादव ने बताया कि आठ मार्च की सुबह होटल संचालक विनोद जैन के पुत्र प्रणाम जैन की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। हत्या के आरोपी फर्जी आईडी के साथ होटल का कमरा बुक कराया था। पुलिस ने इस घटना के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कथित प्रेम प्रसंग के चलते आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
होटल संचालक के पुत्र की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार
