गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बहराइच : नशेबाजी में की भाई की हत्या

बहराइच : उत्तर प्रदेश में बहराइच ज़िले के कोतवाली देहात क्षेत्र में शराब के नशे में हुये विवाद में एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि कोतवाली देहात के टिकोरा मोड़ निवासी हरीचंद्र यादव (35) से सोमवार देर रात उसके छोटे भाई मौजी यादव से विवाद हुआ। ग्रामीणों के मुताबिक शराब के नशे में हुए विवाद में दोनों भाइयों में जमकर मारपीट हुई। छोटे भाई ने बड़े भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिवार के लोग रात 11 बजे के आसपास घायल हरीचंद्र को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां पर डॉक्टर ने हरीचंद्र को मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *