चंडीगढ़ : हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नायब सैनी प्रदेश के नये मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा हरियाणा ने यह घोषणा ‘एक्स’ पर ट्वीट कर बताया कि सैनी विधायक दल के नेता चुने गये हैं और शाम पाँच बजे मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे। इससे पूर्व मंगलवार को पूर्वाह्न् मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस्तीफा दे दिया था, जिससे करीब पाँच साल पुराने भाजपा-जननायक जनता पार्टी गठबंधन टूट गया। सूत्रों के अनुसार गठबंधन टूटने की वजह जजपा का लोकसभा चुनाव में दो सीटें मांगना था।
