गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अवैध खनन के एक साल में 14 मामले दर्ज, 12 लोग गिरफ्तार

जालंधर : पंजाब में जालंधर ग्रामीण पुलिस ने अवैध खनन करने वालों के खिलाफ शिंकजा कसते हुये पिछले एक साल में थाना फिल्लौर और बिलगा में 14 मामले दर्ज कर 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जालंधर ग्रामीण मुखविंदर सिंह भुल्लर ने मगंलवार को बताया कि देहाती पुलिस ने सतलुज दरिया में किसी भी प्रकार के अवैध खनन को रोकने के लिये खनन विभाग की टीमों के मिलकर लगातार की कार्रवाई दौरान जहां छापेमारी की गयी, वहां मौके पर दोषियों को काबू करके चालान पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।

उन्होंने कहा कि फिल्लौर उपमंडल के अंतर्गत सतलुज दरिया के क्षेत्र में गश्ती टीमों द्वारा की गयी निगरानी के कारण फिल्लौर में 10 मामले दर्ज किये गये हैं। इसके अलावा बिलगा में 4 मामले दर्ज कर लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
इसके अलावा सात ट्रैक्टर/ ट्रॉली, एक पोकलेन, दो जेसीबी मशीनें और टिप्पर भी जब्त किये गये हैं। उन्होंने कहा कि खनन के मामलों में आरोपियों को कानून के अनुसार सजा दिलाने के लिये पुलिस लगातार कानूनी पक्ष पर काम कर रही है। इसके इलावा मामले में समय पर आरोप पत्र पेश करने संबंधित उपाधीक्षक की निगरानी में मुकदमों की पैरवी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *