गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुर्घटना : तीन युवकों की मौत

हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मंगलवार को अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन युवको की मृत्यु हो गयी।
पुलिस के मुताबिक सुमेरपुर क्षेत्र के सुमेरपुर निवासी विन्दा प्रसाद व रामबाबू (45) स्कूटी में बैठकर हमीरपुर आ रहे थे कि कुंडौरा गांव के पास पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी जिससे रामबाबू की मौके पर मृत्यु हो गयी जबकि बिंदा प्रसाद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने इलाज के लिये कानपुर रिफर कर दिया है।
एक अन्य घटना में मौदहा क्षेत्र में तीन दोस्त हिमांशु(18), संदीप अऩुरागी(20) और सचिन बाइक से शादी कार्यक्रम में रायल गार्डन गेस्ट हाउस जा रहे थे कि मौदहा के देवी चौराहा के पास सड़क के किनारे खड़े डीजे के लोडर में टकरा गये और गंभीर रुप से घायल हो गये। तीनों को सीएचसी मौदहा में भर्ती कराया गया जहां पर हिमांशु व संदीप अनुरागी को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और संचिन को गंभीर हालत में कानपुर रिफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *