गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो दिवसीय राष्ट्रीय फिजियोलोजिस्ट कांफ्रेंस 16 मार्च से

अजमेर : राजस्थान में अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान महाविद्यालय और फिजियोलाॅजिकल सोसायटी आफ इण्डिया के फिजियोलोजी विभाग की मेजबानी में 16 एवं 17 मार्च को राष्ट्रीय स्तरीय काॅन्फ्रेन्स आयोजित की जायेगी।
फिजियोलोजी विभाग की विभागाध्यक्ष एवं अतिरिक्त प्रधानाचार्य डाॅ. गरीमा बाफना ने बताया कि यह दो दिवसीय सम्मेलन कालेज प्राचार्य एवं नियंत्रक डा. बी.वी.शर्मा के निर्देशन में होगा। जिसमें विभिन्न राज्यों के 250 से अधिक फिजियोलोजिस्ट भाग लेंगे। इसमें 100 शोध पत्रों एवं पोस्टर का वाचन किया जाएगा। इसमें राज्य के समस्त चिकित्सा महाविद्यालयों के रेजीडेन्ट चिकित्सक अपना शोध पत्रा प्रस्तुत करेंगे। इन शोध पत्रों में प्रथम तीन को पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही देश के ख्यात नाम चिकित्सकों के 25 से अधिक व्याख्यान एवं उनके अनुभवों से इस महाविद्यालय को लाभ मिलेगा। इसमें एम्स जोधपुर के डाॅ. प्रसुनप्रिय नायक, जो इस संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है। डाॅ. भारती मेहता (वाइस प्रेसिडेन्ट एपीएसआई राजस्थान), डाॅ. नितिन अशोक जाॅन एम्स बीबीनगर, डाॅ. अमल बेरा चैन्नई से शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *