गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तीन जिलों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

भोपाल : भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई में आज तीन जिलों कटनी, छिंदवाड़ा और मुरैना कांग्रेस के कई कार्यकर्ता शामिल हो गए। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष आज इन तीनों जिलों के बहुत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ले ली। कटनी जिले के कांग्रेस की बहोरीबंद जनपद पंचायत की सभापति जया पुष्पेंद्र सिंह सेंगर, सभापति प्रवीण कुमार यादव सहित 20 से अधिक जनपद पंचायत सदस्यों, सरपंच, पूर्व सरपंच एवं कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ले ली।
इसी प्रकार मुरैना के कई कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। कांग्रेस कमेटी के पूर्व संभागीय प्रवक्ता सुबोध दुबे, पूर्व प्रदेश सचिव देवेन्द्र मूढोतिया, मुरैना जिला उपाध्यक्ष एवं महिला कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती शोभा शिवहरे समेत कई पदाधिकारी अब भाजपा में शामिल हो गए।
कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के भी 80 से अधिक पदाधिकारियों ने आज भाजपा की सदस्यता ले ली। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गृह क्षेत्र छिंदवाड़ा के भी कई कांग्रेस कार्यकर्ता आज भाजपा में शामिल हो गए। चौरई विधानसभा के पूर्व विधायक और कांग्रेस प्रदेश महासचिव चौधरी गंभीर सिंह, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीचंद चौरिया, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सतीश मिश्रा समेत हर्रई जनपद के कई पदाधिकारी कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *