गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

स्वचालित हथियार के साथ छह नक्सली गिरफ्तार

पत्थलगांव : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने आज स्वचालित हथियार के साथ झारखंड के आधा दर्जन खुंखार नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि इन आरोपियों के कब्जे से एक नग एके-47, कारतूस, नक्सली ड्रेस एवं अन्य सामग्री बरामद की गयी है। उन्होंने बताया कि इन नक्सलियों की सूचना मिलने पर जशपुर और बलरामपुर जिले की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की थी, जिससे बाद 6 हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार नक्सलियों ने पुलिस को बताया कि झारखंड से भाग कर वे जशपुर जिले में शरण लेने आए थे। फिलहाल पुलिस ने इन नक्सलियों को लेकर पूरे सरगुजा संभाग मे सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *