गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एक सौ जेल “ईट राइट परिसर ” के रूप में प्रमाणित

नई दिल्ली : भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने देश भर की लगभग 100 जेलों को “ईट राइट परिसर” के रूप में प्रमाणित किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि देश की कुछ प्रमुख जेलों तिहाड़ जेल (दिल्ली), केंद्रीय जेल गया (बिहार), आधुनिक केंद्रीय जेल (पंजाब), केंद्रीय जेल रीवा (मध्य प्रदेश) और कई जिला स्तर की जेलों को ‘ईट राइट परिसर’ के रुप में प्रमाणित किया गया है। प्रमाणित जेलों की सबसे अधिक संख्या उत्तर प्रदेश से है। इसके बाद पंजाब, बिहार और मध्य प्रदेश का स्थान है।
प्राधिकरण विभिन्न परिसरों में सुरक्षित और स्वस्थ भोजन की आदतों को बढ़ावा देने के उन्हें प्रमाणित करता है। यह कार्यक्रम “ईट राइट इंडिया” आंदोलन के अंतर्गत आता है और इसका उद्देश्य जेलों सहित विभिन्न कार्यस्थलों और संस्थानों में सुरक्षित और स्वस्थ भोजन को बढ़ावा देना है। एक बार ये सुधार हो जाने के बाद, परिसर उसी एफएसएसएआई-सूचीबद्ध एजेंसी द्वारा अंतिम ऑडिट से गुजरता है और उसे ईट राइट कैंपस के लिए प्रमाणन दिया जाता है।
देश भर में 2,900 से अधिक कार्यस्थलों को अब “ईट राइट परिसर ” के रूप में मान्यता दी गई है, जिससे इन परिसरों में काम करने वाले व्यक्तियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *