गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जम्मू-कश्मीर में हिमस्खलन की चेतावनी

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने गुरुवार को अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के आठ जिलों के ऊंचे इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की। प्राधिकरण के मुताबिक अगले 24 घंटों में जम्मू संभाग के डोडा, किश्तवाड़, पुंछ और रामबन जिलों में हिमस्खलन होने की संभावना है। वहीं कश्मीर घाटी के कुपवाड़ा, बांदीपोरा, गंदेरबल एवं बारामूला जिलों में ऊंचाई वाले स्थानों पर निवासरत लोगों के लिए भी चेतावनी जारी की गयी है तथा उन्हें सावधानी बरतने और अगले आदेश तक हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गयी है।
जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में कल ताजा हिमपात हुआ , जिसके बाद अधिकारियों ने आज ऐहतियात के तौर पर हिमस्खलन की चेतावनी जारी की। लोगों से किसी भी आपात स्थिति में मदद के लिए 112 नंबर डायल करने को भी कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *