गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जीप गहरी खाई में गिरी : तीन की मौत, एक गंभीर

शिमला : हिमाचल प्रदेश के चौपाल के संराह मार्ग पर चफलाह के पास एक जीप के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और अन्य एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। सभी पीड़ित चौपाल के संराह के रहने वाले थे और रात को घर लौट रहे थे।
पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बोलेरो जीप में सवार चार लोग कल देर रात घर लौट रहे थे तभी चपलाह के पास वाहन अनियंत्रित होने से खाई में गिर गया।

मृतकों की पहचान चालक कमल प्रकाश (40) पुत्र जीत सिंह निवासी गांव डिमो, देव दत्त निवासी गढ़वाली, राजेश कुमार (33) पुत्र भेश राम गांव संराह (चौपाल) के रूप में हुई है। मृतक देवदत्त संराह में दुकान करता था। घायल दिनेश कुमार (35) पुत्र शेर सिंह गांव बनोटी संराह की हालत खतरे से बाहर है।
घायल दिनेश कुमार की तहरीर पर चौपाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे की वजह चालक की लापरवाही मानी जा रही है। शवों का आज पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *