जम्मू : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में गुरुवार को एक वाहन गहरी खाई में गिर गया जिससे चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि बंदरकूट इलाके में सड़क से फिसल कर एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। उसने बताया कि इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। मृतकों की पहचान की जा रही है।
