गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चार करोड़ से अधिक उद्योग उद्यम, यूएपी पर पंजीकृत

नई दिल्ली : उद्यम और यूएपी पोर्टल पर पंजीकृत उद्यमों की कुल संख्या चार करोड़ को पार कर गई है। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि अनौपचारिक कारोबार को पंजीकृत करने की दिशा में यह एक प्रमुख मील का पत्थर है।
मंत्रालय ने जीएसटीआईएन नहीं रखने वाले उद्यमों के लिए 11 जनवरी, 2023 को उद्यम असिस्ट प्लेटफॉर्म (यूएपी) शुरू किया।सरकार ने तय किया कि अनौपचारिक सूक्ष्म उद्यमों (आईएमई) को यूएपी पर जारी प्रमाणपत्र को प्राथमिकता प्राप्त करने के उद्देश्य से उद्यम पंजीकरण प्रमाणपत्र के बराबर माना जाएगा और उन्हें सभी लाभ मिल सकेंगे। इसके अलावा उद्यम सहायता प्रमाणपत्र वाले आईएमई को पीएसएल वर्गीकरण के प्रयोजनों के लिए एमएसएमई के तहत सूक्ष्म उद्यमों के रूप में माना जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *