गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लगभग चार दर्जन आईपीएस अधिकारियों के तबादले

भोपाल : मध्यप्रदेश सरकार ने आज भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के लगभग चार दर्जन अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए, जिससे लगभग दस जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) भी प्रभावित हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार विशेष पुलिस महानिदेशक (अअवि), पुलिस मुख्यालय गोविंद प्रताप सिंह को महानिदेशक जेल बनाया गया है। पुलिस मुख्यालय में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सतर्कता पवन कुमार श्रीवास्तव को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अअवि) की जिम्मेदारी दी गयी है। उप महानिरीक्षक (डीआईजी) एसएएफ सेंट्रल रेंज भोपाल नवनीत भसीन को डीआईजी उज्जैन रेंज में पदस्थ किया गया है।
डीआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल अमित सिंह को इंदौर जिला नगरीय पुलिस में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) बनाया गया है। एक अन्य डीआईजी ओमप्रकाश त्रिपाठी को डीआईजी, भोपाल ग्रामीण रेंज पदस्थ किया गया है। डीआईजी भोपाल ग्रामीण रेंज मोनिका शुक्ला को पुलिस मुख्यालय में डीआईजी बनाया गया है। डीआईजी होमगार्ड महेंद्र चंद्र जैन को डीआईजी नारकोटिक्स इंदौर की जिम्मेदारी दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *