गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हत्यारोपियों के दोषी पाये जाने पर आजीवन कारावास

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर न्यायालय में एक महिला की हत्या के चार आरोपियों के दोषी पाये जाने के बाद शनिवार को आजीवन कारावास की सजा एवं सात -सात हजार रुपए के अर्थ दंड से दंडित किया। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता प्रवेंद्र सिंह ने बताया कि गत वर्ष 2021 में जिले के सिकंदराबाद कस्बे में नामजद अभियुक्त दिलशाद, जावेद, दानिश व गुलफाम ने घर में घुसकर महिला पिंकी के सिर में लोहे का झुरमुट मारकर हत्या कर दी थी। अपर सत्र एवं जिला न्यायाधीश – 15 के न्यायाधीश हेमंत कुमार ने चारों अभियुक्तों को आज दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा एवं सात -सात हजार रुपए के अर्थ दंड से दंडित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *