गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आचार संहिता लगते ही प्रयागराज में पुलिस हुई सर्तक

प्रयागराज : निर्वाचन आयोग द्वारा शनिवार को लोक सभा चुनाव 2024 के तहत आचार संहिता लागू होने की घोषणा के बाद कमिश्रेट पुलिस सड़क पर उतरी और तीनो ज़ोन में फ्लैग मार्च किया। लोक सभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आज से ही अचार संहिता पूरे देश मे लागू हो चुकी है। प्रयागराज के तीनों ज़ोन में पुलिस फोर्स ने सुरक्षा बलों के साथ फ्लैग मार्च किया और बॉर्डर एरिया में दूसरे प्रदेशों से आ रही गाड़ियों को चेक किया।
इसी तरह प्रयागराज शहर में डीसीपी सिटी दीपक भूकर के निर्देशन में एसीपी श्वेताब पांडेय ने फोर्स के साथ सिविल लाइन्स और कैंट के इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान सड़क पर संदिग्ध दिखने वालों से पूछताछ की गई और वाहनों को चेक किया । इस दौरान एसीपी ने नगर निगम की टीम के साथ सड़क पर लगे राजनीतिक पार्टियों के बैनर पोस्टर भी हटवाए ,कई जगहों पर तो सरकारी बोर्ड पर ही नेताओ ने अपने पोस्टर लगाए थे जिसे नगर निगम की टीम ने क्रेन मंगवा कर हटवाया।
प्रयागराज में लोक सभा चुनाव छठे चरण में होगा और यहां 25 मई को वोट डाले जायेगे जबकि उससे पहले 20 मई को कौशाम्बी में मतदान होगा,चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद पुलिस काफी सक्रिय है। मतदान में गड़बड़ी फैलाने वालों की पहचान करके उन पर कार्रवाई करने की भी शरुआत हो चुकी है। प्रयागराज पुलिस ने पहले के चुनाव को देखते हुए ऐसे अराजकतत्वों की लिस्ट भी बनाई है,जिन पर पहले से ही नज़र रखी जा रही थी। ऐसे तीनो ज़ोन में ऐसे हज़ारों लोग है जो पुलिस के रडार पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *