गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मध्यप्रदेश में चार चरणों में चुनाव, आज से आचार संहिता लागू

भोपाल : मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों के लिए चार चरणों में मतदान होगा, जिसके बाद मतों की गणना पूरे देश में एक साथ चार जून को होगी। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने संवाददाताओं को बताया कि मध्यप्रदेश में चार चरणों में चुनाव होंगे। आज निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। ये आचार संहिता सभी चरणों के लिए है।
उन्होंने बताया कि राज्य में पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होगा, जिसमें छह संसदीय क्षेत्रों सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा में मतदान होगा। दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को सात संसदीय क्षेत्रों दमोह, खजुराहो, रीवा, सतना, टीकमगढ़, होशंगाबाद और बैतूल में मतदान होगा।
श्री राजन के अनुसार राज्य में तीसरे चरण के मतदान की निर्धारित तारीख सात मई को आठ संसदीय क्षेत्रों मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, विदिशा, सागर, भोपाल और राजगढ़ के मतदाता मतदान करेंगे। राज्य की शेष सीटों पर चौथे चरण के तहत 13 मई को मतदान होगा। इस दिन इंदौर, खरगोन, खंडवा, झाबुआ, मंदसौर, देवास, उज्जैन, रतलाम और धार के मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मतों की गणना पूरे देश में एक साथ चार जून को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *