गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गैंग रेप पीड़िता ने किया आत्मदाह का प्रयास

अमेठी : उत्तर प्रदेश के अमेठी में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने सोमवार को बलात्कार पीड़िता ने आत्मदाह का प्रयास किया। जिले के बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने सोमवार को डीएम ऑफिस के सामने डीजल डाल कर आत्म दाह करने का प्रयास किया जिसे वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने माचिस जलाने के पहले पकड़ लिया।
पीड़ित महिला का आरोप है कि आठ मार्च की शाम को शौच के लिए घर से बाहर निकलने पर कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और शराब पिला कर सामूहिक दुष्कर्म किया साथ ही जान से मारने की भी कोशिश की। आरोप है कि उसकी कान की बाली, गले का मंगलसूत्र व पायल भी छीन लिया। पीड़िता का आरोप है कि इस घटना की सूचना उसने थाने पर दी। पुलिस ने उसे दिन भर थाने में बैठाए रखने के बाद भी उसका मुकदमा नहीं दर्ज किया।
पुलिस अधीक्षक अमेठी अनूप सिंह ने बताया कि आज एक महिला द्वारा स्वयं पर ज्वलन शील पदार्थ छिड़क कर आत्महत्या का प्रयास किया गया। महिला का आरोप है कि उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। वर्ष 2021 में महिला ने इन्हीं व्यक्तियों और अपने पति के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। जिसमें आरोप पत्र दायर कर आरोपी जेल भेजे गये थे।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला के पति ने 2019 में अपनी जमीन को विपक्षी राजकुमार से बेचा था। जिसकी दाखिल खारिज भी खरीद द्वारा 2021 में कर लिया गया था। अभी यह महिला उसी घर में रह रही है। जो खरीदार हैं उस पर कब्जा नहीं पा सकते हैं। महिला को आशंका है कि उनके पक्ष में दाखिल खारिज हो गया है, तो भविष्य में वह लोग अपने घर में कब्जा पाने का प्रयास करेंगे ।इसी को लेकर उनके द्वारा दूसरे पक्ष पर दुष्कर्म के आरोप लगाए जा रहे हैं। दुष्कर्म की वारदात का प्रकरण संदिग्ध है। इसकी जांच कराई गई जिस पर आरोप लगाया जा रहा है। विपक्षी लोगों की लोकेशन वहां पर नहीं थी। उनकी लोकेशन लखनऊ अन्य स्थानों पर पाए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *