अहमदाबाद : गुजरात के अहमदाबाद में गुजरात यूनिवर्सिटी के छात्रावास में नमाज पढ़ने पर विदेशी छात्रों के साथ कथित तौर पर हुई मारपीट मामले में क्राइम ब्रांच अहमदाबाद की टीम ने अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि इस मामले में अहमदाबाद निवासी क्षितीज क. पांडे (22), जितेन्द्र घ. पटेल (31) और साहील अ. दुधातिया (21) को आज और हितेशभाई रा. मेवाडा और भरतभाई दा. पटेल को रविवार को गिरफ्तार किया गया था।
खबरों के अनुसार, शनिवार देर रात कुछ लोगों ने गुजरात यूनिवर्सिटी के छात्रावास में नमाज पढ़ने पर विदेशी छात्रों के साथ कथित तौर पर मारपीट की थी। पुलिस ने बताया कि 20 से 25 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है और घटना की विस्तृत जांच के लिये नौ टीमों का गठन किया गया है और इस मामले में शामिल अन्य लोगों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
