जौनपुर : नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने सोमवार को कहा कि समाजवादी पार्टी गुंडों एवं माफियाओं को सरंक्षण देती थी जबकि मौजूदा सरकार में वही माफिया या तो कानून के शिकंजे में रहतें हुए जेल में है या गाड़ी पलटी है। नंदी पे बक्शा में लोकसभा चुनाव में मल्हनी चुनाव कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन के पश्चात उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिना एक दिन छुट्टी लिए दिन रात देश की सेवा कर रहें है, देश की अर्थव्यवस्था पांचवे नम्बर पर आ गयी है।
राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि देश में मोदी की प्रचंड लहर चल रही है ऐसे में जनपद से पार्टी प्रत्याशी एवं महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह की जीत सुनिश्चित है। इस दौरान जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, बदलापुर विधायक रमेशचन्द्र मिश्र, भाजपा प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, सुनील तिवारी, सतीश सिंह, प्रभारी अमरनाथ यादव, सजल सिंह, सुशील मिश्र ने भी संबोधित किया। अंत में घोषित प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया। संचालन मल्हनी संयोजक प्रबुद्ध दूबे ने किया। मंत्री नंदी द्वारा कांग्रेसी नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष फौजदार सिंह को दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता दिलाई।
समाजवादी पार्टी गुंडों माफियाओं को देती थी सरंक्षण
