गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ड्रग तस्करी रैकेट का भंडाफोड़

ढाई किलो अफीम के साथ दो गिरफ्तार

जालंधर : पंजाब में जालंधर के पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने मगंलवार को बताया कि जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ कर दो व्यक्तियों को 2.5 किलोग्राम अफीम, 2.25 लाख रुपये ड्रग मनी और एक कार के साथ किया है।
विवरण देते हुए, पुलिस आयुक्त ने कहा कि ड्रग्स के खिलाफ अपने अभियान में कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में सतर्कता बढ़ा दी है। उन्होंने बताया कि रामा मंडी पुलिस द्वारा कमल विहार में चेकिंग के दौरान सूर्या एन्क्लेव की तरफ से आ रही एक कार को देखा गया। हालाँकि, श्री स्वपन शर्मा ने कहा कि पुलिस पार्टी को देखकर ड्राइवर ने भागने का प्रयास किया जिसके बाद पुलिस पार्टी ने कार का पीछा किया और कार की जाँच शुरू कर दी।
श्री शर्मा ने बताया कि तलाशी के दौरान मनदीप नांगल पुत्र बलवीर सिंह निवासी संतोखपुरा जालंधर से एक किलोग्राम अफीम और हरजिंदर सिंह उर्फ मेजर पुत्र हरजिंदर सिंह निवासी बोजा गुरदासपुर से 1.5 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। उन्होंने बताया कि हुंडई आई20 से ड्रग के साथ-साथ 2.25 लाख रुपये की मनी भी बरामद की गई है।
इसी तरह, पुलिस आयुक्त ने कहा कि मनदीप नांगल ने हरजिंदर से 1.10 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से अफीम खरीदी और फिर इसे अन्य आपूर्तिकर्ताओं को 1.70 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेच दिया। उन्होंने कहा कि दोनों अपराधियों के खिलाफ थाना रामा मंडी जालंधर में एफआईआर एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *