गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

400 सीटों पर भाजपा को शिकस्त देगा इंडिया समूह

लखनऊ : अखिलेश यादव ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में इंडिया समूह भाजपा को उत्तर प्रदेश की सभी 80 और पूरे देश में 400 सीटों पर हराएगा। यादव ने बुधवार को कहा कि संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने की निर्णायक लड़ाई उत्तर प्रदेश में हो रही है। भाजपा ने दस वर्षों की सरकार में सभी वर्गों को धोखा दिया है। महंगाई, बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच गई है। भाजपा ने किसानों से झूठे वादे किये। नौजवानों का भविष्य बर्बाद कर दिया। भाजपा की दस साल की सरकार में देश में कर्ज और आर्थिक तंगी के चलते एक लाख से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या कर ली।
उन्होने कहा कि भाजपा सरकार नौजवानों से झूठे वादे करती रही। भाजपा प्रतियोगी छात्रों को नौकरी नहीं देना चाहती है। जानबूझकर पेपर लीक कराती है। उत्तर प्रदेश में हर परीक्षा का पेपर लीक हो जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भारी धांधली हुई। परिवार की गाढ़ी कमाई लगाकर दिन रात मेहनत करने वाले छात्रों के जीवन के साथ भाजपा ने खिलवाड़ किया।
श्री यादव ने कहा कि पिछड़ों, दलितों और अन्य आरक्षित वर्ग के छात्रों को भाजपा ने नियमानुसार आरक्षण नहीं दिया। गरीबों के साथ अन्याय हुआ। भाजपा किसान, नौजवान, गरीब विरोधी है। भाजपा सरकार ने खाने-पीने की चीजों से लेकर डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस, बिजली सब महंगी कर दी। उद्योगपतियों और बड़ी कम्पनियों को मुनाफा कराया। देश की गरीब और मध्यम वर्ग जनता को तबाह कर दिया।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। कानून व्यवस्था पर जीरों टालरेंस का दावा जीरो हो चुका है। अपराधियों में कानून का डर नहीं है। भाजपा सरकार कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह से विफल है। सरकार और पुलिस प्रशासन की नाकामी के कारण प्रदेश में हर दिन हत्याएं हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *