गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में होली उत्सव आगामी 26 मार्च दिन मंगलवार को मनाया जायेगा’। गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने गुरूवार को बताया कि फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा 24 मार्च दिन रविवार को रात्रि 10.27 बजे तक भद्रा होने के कारण इसके बाद होलिका दहन किया जाएगा। अगले दिन 25 मार्च दिन सोमवार को होलिका पड़ी रहेगी। 25 मार्च को दिन में 11.31 बजे के बाद प्रतिपदा तिथि प्राप्त हो रही है।
योगी ने बताया कि चैत्र शुक्ल पक्ष में सूर्योदय व्यापिनी प्रतिपदा तिथि मिलने पर नित्य कर्म से निवृत्त हो पितरों को प्रणाम कर सभी प्रकार के दुःखादि के निवृत्ति के लिये होलिकादहन भूमि को प्रणाम करना चाहिए और सिन्धु के मतानुसार 26 मार्च चैत्र कृष्ण पक्ष दिन मंगलवार को सूर्योदय में प्रतिपदा तिथि प्राप्त होने के कारण प्रातः होलिकादहन भूमि को प्रणाम कर विभूति धारण किया जाएगा एवं प्रातः काल से दिन भर होली उत्सव वसंत उत्सव मनाया जाएगा।
गोरखपुर में 26 मार्च को खेली जायेगी होली
