गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हुई

संगरूर : पंजाब में संगरूर जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गयी है। विशेष पुलिस महानिदेशक अर्पित शुक्ला ने अन्य अधिकारियों के साथ एक प्रेस वार्ता में बताया कि बुधवार देर रात तक चार और लोगों की मौत हो चुकी है। इनकी शिनाख्त लाडी सिंह, कृपाल सिंह, कुलदीप सिंह और गुरसेवक सिंह के रूप में की गयी है।
उन्होंने बताया कि अभी बारह लोग संगरूर और पटियाला के अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। पुलिस के अनुसार प्रकरण में दो और आरोपियों – गुरलाल सिंह और हरमनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इससे पूर्व मनप्रीत सिंह और सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने 200 लीटर इथनॉल, शराब की 156 बोतल, 4500 खाली बोतल आदि और शराब बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री की जब्ती भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *