गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हांसी नगर परिषद लिपिक रिश्वत लेते गिरफ्तार

हिसार : हरियाणा में हिसार जिले की हांसी नगर परिषद में एक लिपिक को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने गुरुवार को पाँच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। ब्यूरो ने बताया कि भूप सिंह के खिलाफ शिकायत मिली थी कि उनके भूखंड की प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर उनसे दस हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत की जांच के बाद ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर परिषद के सामने चाय की एक दुकान पर भूप सिंह को शिकायतकर्ता से पाँच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुये पकड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *