गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

केजरीवाल की गिरफ्तारी एजेंसियों के दुरुपयोग की पराकाष्ठा

???????????????????????????????????????????

जयपुर : अशोक गहलोत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए कहा है कि यह केन्द्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग की पराकाष्ठा है। गहलोत ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया में यह बात कही। उन्होंने कहा कि पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी केन्द्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग की पराकाष्ठा है।

उन्होंने कहा कि ऐसा देश में पहली बार देखा जा रहा है कि संवैधानिक पदों पर बैठे नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का काम केवल राजनीतिक तोड़-फोड़ करना ही रह गया है। यह लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि दिन रात 400 पार का शोर मचा रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 200 सीटों का भी आत्मविश्वास नहीं है। इसलिए इस तरह के तानाशाही कदम रोज उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *