गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का हाथ

भोपाल : मध्यप्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेस को अलविदा कह कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। पार्टी के यहां स्थित प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस के रीवा, सतना, सांवेर, शहडोल, अनुपपूर एवं जबलपुर के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विष्णुदत्त शर्मा ने सभी का पार्टी में स्वागत किया।
भाजपा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सतना से कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य देवदत्त सोनी, रीवा से कांग्रेस के पूर्व सांसद देवराज सिंह, नागौद से पूर्व कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह समेत रीवा-सतना के बहुत से कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए।
अनूपपुर से बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रोहित साहू, जबलपुर के पाटन से पूर्व बसपा विधानसभा प्रत्याशी राममनोहर तिवारी, सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक राजेश पटारिया, दमोह से कांग्रेस महामंत्री हाकमसिंह लोधी समेत सांवेर के भी कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ दी। भाजपा अध्यक्ष श्री शर्मा ने सभी का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *