मुंबई : दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के लगातार दूसरे सप्ताह चढ़ने के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 33 पैसे की भारी गिरावट लेकर 83.47 रुपये प्रति डॉलर रह गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 83.14 रुपये प्रति डॉलर रहा था। कारोबार की शुरूआत में रुपया नौ पैसे गिरकर 83.23 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और इसका दिवस का उच्चतम स्तर रहा। वहीं, सत्र के दौरान आयातकों एवं बैंकरों की लिवाली होने से यह 83.69 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 83.14 रुपये प्रति डॉलर के मुकाबले 33 पैसे की भारी गिरावट लेकर 83.47 रुपये प्रति डॉलर रह गया।
