कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में होली पर्व पर 25 मार्च को सभी देसी शराब, विदेशी मदिरा और बीयर आदि की दुकानें बंद रहेंगी। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले की सभी देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर, माडल शाप्स, बार, भांग और ताड़ी की थोक व फुटकर दुकानें 25 मार्च को बंद रखने का आदेश दिया गया है। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
