गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

प्रियंका ने की रुस में आतंकवादी हमले की निंदा

नई दिल्ली : प्रियंका गांधी वाड्रा ने रूस में आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि सभ्य संसार में हिंसा की कोई जगह नहीं है। गांधी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में कहा कि रूस की राजधानी मॉस्को में हुआ भयानक आतंकी हमला बेहद निंदनीय है। आतंकवाद, मानवता के विरुद्ध हिंसक और क्रूर कार्रवाई है और सभ्य संसार में इसकी कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा शांति, सौहार्द और विश्व बंधुत्व के विचार का समर्थक रहा है और वही भविष्य का सही रास्ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *