गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंड़ाफोड़, संचालक गिरफ्तार

मैनपुरी : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के बेबर थाना क्षेत्र के ग्राम बीलपुर खास में पुलिस ने रविवार को छापा मारकर अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्री को पकड़ा। फैक्ट्री संचालक को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष बेबर एम.एस. भाटी ने पुलिस बल के साथ बीलपुर खास में एक स्थान पर छापा मारकर अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री को पकड़ा।

फैक्ट्री संचालक मुन्नालाल पुत्र कल्याण सिंह को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने फैक्ट्री से 8 तमंचे, पौनिया व बंदूक बरामद की है। फैक्ट्री से शस्त्र बनाने वाले औजार व शस्त्र बनाने का सामान बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मैनपुरी जिले में अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। लोकसभा चुनाव में किसी को किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं करने दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *