गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कुशीनगर में भाजपा कार्यालय में मनाया गया होली उत्सव

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश कुशीनगर रविन्द्र नगर भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ हिस्सा लिया। उत्सव में आये लोगों ने होली की एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जहां पारंपरिक गीतों के साथ लोगों ने होली का उत्सव मनाया।
राज्य सभा सांसद आरपीएन सिंह ने कहा कि होली उत्साह उमंग और एकता के महत्व को स्थापित करने का त्योहार है। होली में लोग आपसी वैमनस्यता को मीटा कर खुशी मनाते हैं। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सभी क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली के पावन पर्व के साथ ही लोकतंत्र का महापर्व शुरू हो गया है इस महापर्व में हम सभी को पूरे मनोयोग से अपना प्रदर्शन कर नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।
जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि , पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को गुलाल लगाकर स्वागत एवं अभिनन्दन और होली की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर विधायक मनीष जायसवाल, मोहन वर्मा, विनय प्रकाश गोंड, नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह,जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार भारती, जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, बलिराम यादव, रामगोपाल गुप्ता, अतुल श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, आई टी विभाग जिला संयोजक नमो नारायण मौर्य, मार्कण्डेय दूबे, भीखम प्रसाद, जितेन्द्र सिंह ,आलोक तिवारी, धन्नजय तिवारी, बसन्त गिरि सहित सभी मण्डल अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *