गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

स्मैक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

सागर : मध्यप्रदेश के सागर जिले की देवरी थाना पुलिस ने अवैध रुप से मादक पदार्थ स्मैक बेचने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध स्मैक जब्त की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अवैध रुप मादक पदार्थो की ब्रिकी करने वाले मन्नू लोधी निवासी ग्राम बेलढाना थाना देवरी के कब्जे से कुल 15.52 ग्राम कीमत करीब 1 लाख 55 हजार रुपये की स्मैक एवं मोबाइल फोन जप्त किया गया एवं आरोपी प्रदीप और नम्रता दुबे दोनो निवासी ग्राम बेलढाना के कब्जे से कुल 20.35 ग्राम स्मैक कीमत करीब 2 लाख 30 हजार रुपये की स्मैक एवं कार जब्त की गयी है। पकड़े गए आरोपियों के विरूद्ध पृथक-पृथक अपराध एन डी पीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *