गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भोजशाला में एएसआई का सर्वेक्षण जारी

धार : मध्यप्रदेश के धार जिले में स्थित भोजशाला परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) विभाग का दल सर्वेक्षण कार्य के लिए आज फिर पहुंचा। सुरक्षा प्रबंधों के बीच एएसआई की टीम में शामिल सदस्य भोजशाला परिसर पहुंचे। ऐतिहासिक स्थल भोजशाला परिसर में हिंदू धर्मावलंबी सरस्वती देवी का मंदिर मानकर वहां पूजा अर्चना करते हैं, जबकि मुस्लिम धर्मावलंबी इस परिसर में एक इबादतस्थल मानते हुए नमाज पढ़ते हैं।
लगभग बीस वर्ष पहले बनायी गयी व्यवस्था के अनुरूप प्रत्येक मंगलवार को सरस्वती देवी की पूजा अर्चना की जाती है और शुक्रवार को नमाज पढ़ी जाती है। हाल ही में राज्य उच्च न्यायालय ने एएसआई को भोजशाला परिसर का “वैज्ञानिक सर्वेक्षण” करने का आदेश दिया है। इसके बाद एएसआई की टीम ने पिछले सप्ताह से सर्वेक्षण की कार्रवाई प्रारंभ की। होली के अवकाश के बाद आज फिर से टीम के सदस्य सर्वेक्षण के लिए पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *