गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शेयर बाजार की तेजी थमी

मुंबई : विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर आईटी, टेक, बैंकिंग, एफएमसीजी और वित्तीय सेवाएं समेत सात समूहों में हुई बिकवाली से शेयर बाजार की पिछले लगातार तीन दिन की तेजी आज थम गई। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 361.64 अंक अर्थात 0.50 प्रतिशत की गिरावट लेकर 72,470.30 अंक पर आ गया। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 92.05 अंक यानी 0.42 प्रतिशत टूटकर 22,004.70 अंक पर बंद हुआ। वहीं, इस दौरान बीएसई का मिडकैप 0.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 39,075.87 अंक पर पहुंच गया जबकि स्मॉलकैप 0.11 प्रतिशत फिसलकर 42,726.22 अंक रह गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 4100 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2545 में गिरावट जबकि 1415 में तेजी रही वहीं 140 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 30 कंपनियों के शेयर लुढ़क गए जबकि 20 में बढ़त रही।
बीएसई के सात समूहों में बिकवाली का दबाव रहा। इससे एफएमसीजी 0.29, वित्तीय सेवाएं 0.26, आईटी 0.57, दूरसंचार 0.02, ऑटो 0.01, बैंकिंग 0.51 और टेक समूह के शेयर 0.83 प्रतिशत कमजोर रहे। वहीं, इंडस्ट्रियल्स 0.95, कैपिटल गुड्स 1.19, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.50, तेल एवं गैस 0.84, रियल्टी 1.45 और सर्विसेज समूह के शेयरों में 1.48 प्रतिशत की तेजी रही।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान जर्मनी का डैक्स 0.25, हांगकांग का हैंगसेंग 0.88, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.71 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.17 प्रतिशत चढ़ गया जबकि ब्रिटेन का एफटीएसई 0.09 और जापान का निक्केई 0.04 प्रतिशत फिसल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *