गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बालिका के साथ दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में

औरैया : उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में सदर क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की दोपहर खेत पर गई सात वर्षीय बालिका के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। इस दौरान मां के खेत पर पहुंचने और शोर मचाने से ग्रामीणों ने दौड़कर आरोपी को पकड़ लिया। घटना की सूचना पर सीओ सिटी एवं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बालिका को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की दोपहर बालिका शौचक्रिया के लिए खेतों पर गई हुई थी। उसी समय ईंट भट्ठा पर काम करने वाले लगभग 26 वर्षीय युवक ने बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
आरोपी को घटना को कारित करते बालिका की मां ने देख लिया‌। उसके चिल्लाने पर काफी लोग आ गये और आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने गांव जाकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। वादी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
इस संबंध में सीओ सदर महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एक सात वर्षीय बालिका अपने घर से करीब 200 मीटर दूरी पर खेतों में शौच क्रिया के लिए गई हुई थी। उसी समय हमीरपुर जनपद के गांव जरिया निवासी 26 वर्षीय भट्ठा मजदूर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मौके पर एक शराब का क्वार्टर भरा हुआ एवं एक खाली बरामद हुआ है। फील्ड यूनिट के द्वारा सभी साक्ष्य संकलित कर लिए गये हैं। आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *