गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सुक्खू सरकार गुंडागर्दी पर उतर आई है

शिमला : जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार गुंडागर्दी पर उतर आई है। चुने हुए जन प्रतिनिधियों के साथ इस तरह का बर्ताव कर रही है। इस प्रकार का दुस्साहस किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं है। भारतीय जनता पार्टी इस तरह की अराजकता को बर्दाश्त नहीं करेगी।
श्री ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से विफल हो गई है। यह सरकार के ख़ुफ़िया तंत्र की भी नाकामी है। आचार संहिता के दौरान इस तरह से भीड़ का अचानक आ जाना और एक राज्य सभा सांसद पर हमला करना कांग्रेस की हताशा के कारण हैं।

इस मामले में सरकार गंभीरता से ले। प्रदेश में अराजकता का माहौल हैं। प्रदेश में जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं हैं। चुनाव आयोग इन मामलों का संज्ञान ले। उन्होंने कहा कि इस दौरान भाजपा प्रदेश अधिकारियों के साथ भी हाथापाई की गई जो की अतिनिंदनिय है। प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा को धक्के भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *