गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा से नहीं , जनता को है गठबंधन से उम्मीद

देवरिया : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और देवरिया सदर लोकसभा सीट से इंडिया समूह से प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) जिसको चाहे अपना उम्मीदवार बनाये, लेकिन यहां की जनता को उम्मीद गठबंधन प्रत्याशी से है।
श्री सिंह ने बुधवार को “यूनीवार्ता” से कहा“ भाजपा ने देश और प्रदेश की सत्ता में रहने के बावजूद देवरिया के लिए कुछ नहीं दिया। जब भाजपा ने दस वर्षों में यहां कुछ नहीं दिया तो वह आगे क्या देगी। इनसे अब अपेक्षा नहीं की जा सकती। अब भाजपा का जाने का समय है। सत्ता अब इनके हाथ से 70 साल के लिए दूर होने वाली है। अब वे क्या देंगे, अब वे अपना ठिकाना ढूंढे।
उन्होंने कहा कि गठबंधन के खाते से देवरिया सीट कांग्रेस के खाते में आने से लोगों में बहुत उत्साह है। पिछले दस वर्षों में भाजपा ने देवरिया से बहुत कुछ लिया है। देवरिया की जनता ने सांसद, विधायक, जिला पंचायत और नगर पालिका अध्य्क्ष को चुन कर दिया है और यहां भाजपा की डबल इंजन की सरकार नहीं बल्कि चार इंजन की सरकार कार्य कर रही हो लेकिन भाजपा ने रिर्टन में देवरिया को कुछ नहीं दिया।
श्री सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने यहां की जनता को कुछ नहीं दिया सिर्फ झूठे सब्जबाग और असत्य बाते। 2018 में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने देवरिया में 6 साल पूर्व एक रिंग रोड का शिलान्यास किया था। लेकिन आज तक यहां के रिंग रोड का कहीं पता नहीं है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विपक्ष में रहने के बावजूद देवरिया में मेडिकल कालेज और ट्रामा सेंटर बनवाने के लिए काम किया। गोरखपुर से देवरिया तक फोरलेन की सड़क बनवाने सक्रिय भूमिका निभाई थी। जिस कारण जनता की उम्मीद भाजपा से टूट चुकी है तथा जनता गठबंधन से उम्मीद लगाई हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *