गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बेंगलुरु विस्फोट मामले में एनआईए ने की पूछताछ

बरेली : बेंगलुरु में राजाजीनगर स्थित रामेश्वरम कैफे में पिछली एक मार्च को हुये विस्फोट की जांच के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बरेली के एक शख्स से लंबी पूछताछ की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली घुले सुशील चन्द्रभान ने गुरुवार को बताया कि एनआईए टीम लखनऊ से बरेली आई थी और धौराटांडा के एक शख्स से पूछताछ के लिए पुलिस की मदद मांगी थी। टीम ने भोजीपुरा थाने में अलग जगह बैठाकर उससे पूछताछ की और फिर लौट गई। किस सिलसिले में पूछताछ की गई यह बात स्थानीय पुलिस को नहीं बताया।
वहीं विश्वस्त सूत्रों के अनुसार एनआईए लखनऊ की टीम स्थानीय पुलिस और नायब तहसीलदार (मजिस्ट्रेट) साथ लेकर मौलाना मोहम्मद उमैर के घर पहुंची। घर पर नहीं मिलने पर उसके पिता शोएब को लेकर टीम एक धार्मिक स्थल गई। वहां से मौलाना को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। प्रभारी निरीक्षक कक्ष में मौलाना से पूछताछ हुई। थाना पुलिस मुताबिक मौलाना बेंगलुरु में एक धार्मिक स्थल में रहता था। धमाके के तुरंत बाद वह बरेली आ गया।
उन्होने बताया कि एनआईए टीम ने जांच में मौलाना की भूमिका संदिग्ध पाई गई। मौलाना के विदेश जाने की सूचना पर शक और गहरा गया। इसके बाद एनआईए लखनऊ यूनिट को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इंस्पेक्टर जगत सिंह ने बताया कि करीब नौ घंटे की पूछताछ के बाद मौलाना को घर भेज दिया गया है। एनआईए टीम के एक सदस्य ने अपना नाम न बताते हुए जानकारी दी कि मौलाना उमैर का मोबाइल और पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है। जिससे विदेश यात्रा पर ना जा सके। मौलाना को हिदायत दे दी गई है कि जरूरत पड़ने पर उन्हें बुलाया जाए तो वह तत्काल पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *