गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नशीले इंजेक्शन के साथ दो गिरफ्तार

शहडोल : मध्यप्रदेश के शहडोल कोतवाली पुलिस ने आज सुबह बस स्टैण्ड के पास दो आरोपियों को 946 नग नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़े गए आरोपी अमन गुप्ता और मनजीत सिंह संधू यह इंजेक्शन किसी को बेचने जा रहे थे। पूछताछ में जब दोनों आरोपियों ने इंजेक्शन के कोई बिल या वैध दस्तावेज नहीं दिखाए तो बयान लेने के बाद यह दवाइयां जब्त कर दोनों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों युवक शहडोल नगर के निवासी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *