गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मोदी अद्भुत काम कर रहें हैं

बुधनी : शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों की सराहना करते हुए आज कहा कि श्री मोदी अद्भुत काम कर रहे हैं, उन्होंने एक एक करके सारे मुद्दों को हल कर दिया। चौहान ने विदिशा लोकसभा की बुधनी विधानसभा में आयोजित होली मिलन समारोह में सहभागिता की। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री ने ढोल बजाया और फाग पर जमकर थिरके। वहीं बहनों ने भी श्री चौहान से मुलाकात कर उन्हें तिलक लगाया और चुनाव लड़ने के लिए राशि दी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में हमारा देश आगे बढ़ रहा है। श्री मोदी के नेतृत्व में एक वैभवशाली, गौरवशाली, शक्तिशाली, सम्पन्न और समृध्द विकसित भारत का निर्माण हो रहा है। श्री मोदी अद्भुत काम कर रहे हैं, उन्होंने एक-एक कर सभी मुद्दे हल कर दिए हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था दुनिया में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है और श्री मोदी के तीसरे टर्म में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। उन्होंने कहा कि श्री मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में श्री मोदी को सबसे सुंदर कमल का फूल भेंट करना है।
श्री चौहान ने कहा कि आज कांग्रेस के विचारवान नेता कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं क्योंकि जब कांग्रेस सरकार में थी तब भी उन्होंने कोई विकास नहीं किया। कांग्रेस कभी भी देश की जनता का भला नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा कि वे बेटियों के पैर धोते हैं, बहनों की पूजा करते हैं, उन्हें हर स्त्री में देवी का रूप दिखाई देता है। बहनों की जिंदगी में आंसु नहीं रहने देंगे, उनकी जिंदगी में खुशहाली लाकर रहेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि विदिशा संसदीय क्षेत्र को आदर्श लोकसभा बनाना है। वहीं बुधनी विधानसभा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बुधनी, शाहगंज, रेहटी और भैरूंदा सहित सभी ग्रामों को भी आदर्श ग्राम बनाना है, एक उदाहरण सेट करना है। अब खेल ग्राम की प्रधानमंत्री चर्चा करते हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बुधनी में विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है, चाहे सिंचाई की योजना हो, नर्मदा का पानी हो, घाट हो, नेशनल हाईवे, कोई कल्पना भी नहीं करता था कि बुधनी से रेल लाइन जाएगी। उन्होंने कहा कि आज कहते हुए गर्व है कि उन्होंने आपका नाम और सम्मान पूरे देश में रोशन किया है। मध्यप्रदेश की चर्चा पूरी दुनिया में होती है, आत्मसंतोष है, लेकिन आगे और काम करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *