गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भागलपुर : 593 बेटिकट यात्रियों से जुर्माना वसूला

भागलपुर : पूर्व रेलवे के मालदह मंडल के भागलपुर-साहिबगंज और जमालपुर-किऊल रेलखंड पर आज चलाए गए विशेष जांच अभियान के तहत कुल पकड़े गए 593 बेटिकट यात्रियों से साढ़े छह लाख से अधिक जुर्माना वसूला गया। मालदह मंडल के वरीय वाणिज्यिक प्रबंधक सुदेव भट्टाचार्य ने गुरुवार को बताया कि बिहार एवं झारखंड स्थित इस मंडल के दोनों रेलखंडों पर रेल प्रशासन की ओर से चलाए गए विशेष टिकट जांच अभियान के तहत भागलपुर, साहिबगंज, जमालपुर, अभयपुर स्टेशनों पर करीब आधा दर्जन ट्रेनों में चढ़ने-उतरने वाले कुल 593 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया।

इसके अलावा काफी मात्रा में निर्धारित क्षमता से अधिक सामानों की जब्ती की गई। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बेटिकट यात्रियों से कुल छह लाख 61 हजार रुपए जुर्माने की राशि वसूल की गई। इस अभियान में भागलपुर के क्षेत्रीय रेल प्रबन्धक सचिन कुमार , सीएमआई फूल कुमार एवं सीआईटी आर. एन. पासवान की सक्रिय भूमिका थी।
श्री भट्टाचार्य ने बताया कि उन रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग अभियान के आरंभ होने के बाद दोनों रेलखंडों के विभिन्न स्टेशनों पर टिकटों की ब्रिकी में काफी इजाफा हुआ है।उन्होंने कहा कि बेटिकट यात्रियों के विरुद्ध यह अभियान लगातार चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *