गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवक ने की पत्नी की हत्या

मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस सूत्रों ने आज यहाँ बताया कि मुरैना के राठौर कालोनी के निवासी ट्रक चालक राजू राठौर की पत्नी सपना (27) अपने दोनों बच्चों के साथ एक वर्ष से अपने मायके में रह रही थी। राजू राठौर कल देर शाम अपनी ससुराल पहुंचा और उसने बच्चों को साथ ले जाने के लिये कहा, लेकिन बच्चे माॅँ के साथ ही रहना चाहते थे। इसी बात को लेकर राजू ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सपना की माँ उषा (50) ने अपनी बेटी को बचाने का प्रयास किया, तो आरोपी ने उन्हें भी गंभीर रूप से घायल कर दिया।
इस मामले में मृतका की माँ ने पुलिस को बताया कि सपना का पति घर खर्च के लिये उसे पैसे नहीं देता था। इसके चलते सपना एक वर्ष से हमारे पास दोनों बच्चों को लेकर रह रही थी। कल देर रात जब वह हमारे घर आया और उसने बच्चों को साथ ले जाने को कहा, तो आरोपी ने घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *