गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ की बस्तर संसदीय सीट पर हर बार की तरह इस बार भी मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच ही है। भाजपा ने जहां एक ओर यहां से पार्टी के निचले स्तर के कार्यकर्ता महेश कश्यप को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है, वहीं कांग्रेस ने लगातार पांच बार कोंटा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे पूर्व मंत्री कवासी लखमा को चुनाव मैदान में उतारा है। हालांकि श्री लखमा को कार्यकर्ताओं की नाराजगी का सामना भी करना पड़ रहा है।
भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप नया चेहरा हैं, जबकि श्री लखमा इससे पूर्व एक बार लोकसभा उपचुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि इसमें उन्हें भाजपा प्रत्याशी दिनेश कश्यप के हाथों 88 हजार 884 मतों से हार का सामना करना पड़ा था। इस लोकसभा चुनाव के लिए बस्तर लोकसभा सीट से 12 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें से एक का नामांकन रद्द होने के बाद 11 नामांकन वैध पाए गए हैं।
बस्तर संसदीय क्षेत्र में पूर्व सांसद बलीराम कश्यप के निधन के बाद वर्ष 2021 में उपचुनाव हुआ था और कांग्रेस की ओर से कवासी लखमा को प्रत्याशी बनाया गया था, लेकिन उस समय उन्हें भाजपा प्रत्याशी और बलीराम कश्यप के पुत्र दिनेश कश्यप के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *